गढ़वा, मार्च 8 -- धुरकी, प्रतिनिधि। एससी/एसटी, ओबीसी एकता मंच यूजीसी के समर्थन में 13 मार्च को रैली निकालने का निर्णय लिया है। उक्त संबंध में मंच के पदाधिकारियों ने बैठक कर रैली की तैयारी और रणनीति पर चर्चा की। मंच के नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद गुप्ता ने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों ने लंबे संघर्ष के बाद अपने अधिकार हासिल किए हैं, लेकिन वर्तमान समय में इन अधिकारों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से इन वर्गों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा ...