फतेहपुर, जनवरी 29 -- खागा। बीते बुधवार को यूजीसी के विरोध में वकीलों के एक समूह द्वारा एसडीएम को ज्ञापन देने के अगले दिन गुरूवार को यूजीसी के समर्थन में वकीलों के एक दूसरे समूह ने एसडीएम अभिनीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। यूजीसी के समर्थन में नारे लगाते हुए वकीलों का समूह एसडीएम कार्यालय पहुंचा और एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में यह एक अच्छा कदम है। इस अवसर पर हनुमान सिंह, धर्मेन्द्र यादव, चंदन यादव, अखिलेश यादव, अंकित यादव, फूल सिंह, नीरज वर्मा, चन्द्रभान समेत तमाम वकील उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.