हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मूल निवासी संघ ने शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव दूर करने के लिए यूजीसी विनियम 2026 लागू करने की मांग की। मंगलवार को इसके समर्थन में मंगलपड़ाव से तिकोनिया तक रैली निकाली गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। बुद्ध पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बिल लागू किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। यूजीसी के समर्थन में आंबेडकर पार्क से बुद्ध पार्क तक रैली निकाली गई। इसके बाद हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी कमजोर वर्ग के खिलाफ सामाजिक प्रताड़ना की घटनाएं बढ़ रही हैं। उच्च शिक्षण संस्थान भी इससे अछूते नहीं हैं। इस पर रोक के लिए यूजीसी विनियम बनाया गया है। कुछ लोगों के विरोध के कारण इसे लागू नहीं होने दिया जा रहा है। इसके लिए एसडीएम के म...