बाराबंकी, फरवरी 9 -- फतेहपुर। यूजीसी एक्ट के समर्थन में सोमवार सुबह विभिन्न वर्ग से जुड़े लोगों ने ब्लाक परिसर से तहसील तक जुलूस निकाला। तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रपति को नाम संबोधित इस ज्ञापन में कहा गया कि यूजीसी देश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, समानता व मानकों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यूजीसी जैसी संवैधानिक संस्था को कमजोर न किया जाए। ज्ञापन में बताया गया कि आज भी कालेजों में जातिगत भेदभाव के मामले सामने आ रहे हैं। जो संविधान के मूल्यों व सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। मांग की गई कि यूजीसी एक्ट के नए नियमों को जल्द लागू किया जाए। भेदभाव करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हो। जुलूस में यूजीसी एक्ट के समर्थन में लोग स्लोगन लिखे प्लेकार्ड लेकर चल रहे थे। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने नारेबाजी के बीच तहसील परिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.