मुजफ्फर नगर, सितम्बर 25 -- मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों ने गुरुवार को यूजीसी कानून के समर्थन में डीएम कार्यालय परिसर पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दिनेश बावरा के नेतृत्व में आयोजित इस संपूर्ण भागीदारी जनआंदोलन में जिले भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने सामाजिक न्याय, समानता, उचित प्रतिनिधित्व और आरक्षण के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर हुंकार भरी और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन के दौरान आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश बावरा ने कहा कि देश में सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए सभी वर्गों को आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व मिलना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- सामाजिक न्याय और आरक्षण समेत 24 मांगों को लेकर प्रदर्शन ज्ञापन में कहा गया कि ...