संभल, जनवरी 29 -- तहसील परिसर में रजपुरा स्थित डीएसएम कॉलोनी के बच्चों ने एकत्र होकर यूजीसी द्वारा लाए गए विवादित प्रस्ताव को वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की और उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। बच्चों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रस्ताव को "काला कानून" बताते हुए इसे वापस लेने, जातिगत भेदभाव समाप्त करने और सामाजिक समरसता बनाए रखने की मांग की। उनका कहना था कि प्रस्ताव में जातिगत कमेटी बनाने और बिना समुचित जांच के सजा दिए जाने जैसी खामियां हैं, जिन्हें तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इस तरह के प्रावधानों से समाज में विभाजन बढ़ सकता है, इसलिए इन्हें निरस्त कर सभी वर्गों के बीच समानता और न्याय सुनिश्चित किया जाए। उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार वर्मा ने बच्चों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.