मथुरा, फरवरी 27 -- यूजीसी कानून के विरोध में ब्राह्मण महासभा ने इस वर्ष होली न मनाने का निर्णय लिया है। गांधी मार्ग स्थित श्रीनाथ धाम में आयोजित बैठक में सभी विप्रजनों यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की है। संस्थापक सुरेशचंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार कुछ लोगों को प्रसन्न करने के लिए ऐसे कानून का समर्थन न करें, जिससे उसी का नुकसान हो। सरकार को हमेशा समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कानून बनाने चाहिए। ताकि समाज में किसी का अहित न हो। अध्यक्ष महेशचंद्र भारद्वाज ने कहा कि नये यूजीसी कानून को लेकर अगर सरकार हठधर्मिता पर अड़ी रही तो आगामी चुनावों में भाजपा को मतदान नहीं किया जाएगा। हम ऐसी पार्टी को बिल्कुल मतदान नहीं करेंगे जो हम बाह्मण का अहित करने पर तूली हो। भागवताचार्य डॉ मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि यूजीसी कानून सवर्णों के हितों के लिए...