शामली, जनवरी 29 -- विष्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज की जलालाबाद मे एक बडी बैठक हुई जिसमे नए नियमों को समाज में भेदभाव को बढ़ावा देने वाला बताया गया। बैठक में निर्णय लिया गया था कि सवर्ण समाज इसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलायेगा। कस्बे के लोगों के हस्ताक्षर कराकर राष्ट्रपति को भेजा जायेगा। समाज के लोगो ने योग्यता, शैक्षणिक संतुलन बनाये रखने के लिए नई नियमावली को निरस्त कराने का अनुरोध किया है। बैठक मे एक सुर मे जनप्रतिनिधियो की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया।बैठक की अध्यक्षता देवेन्द्र शर्मा एवं संचालन संजीव कुमार ने किया, राकेश शर्मा, सन्दीप शर्मा,नरेश शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, हरीश कुमार, कृश्ण कुमार, अजय कुमार, समेत बडी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...