मऊ, मार्च 9 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित दुबारी मोड़ से रविवार को राष्ट्रीय सवर्ण एकता मंच के बैनर तले लोगों ने जुलूस निकालकर यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन किया। जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई और तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में शामिल लोग हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। तहसील मुख्यालय पहुंचकर सवर्ण समाज को संबोधित करते हुए देवेंद्र सिंह और विजय प्रताप सिंह ने कहा कि यूजीसी से संबंधित कुछ नीतियों और निर्णयों को लेकर समाज में गहरा असंतोष है। इसको लेकर पूरे देश में सवर्ण समाज के लोग आंदोलित हैं। यह सरकार हम लोगों को आपस में लड़ने के लिए यूजीसी कानून लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.