हाथरस, फरवरी 2 -- हाथरस। यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण संगठन सहित कई अन्य संगठनों ने बुलाए भारत बंद का रविवार को शहर में व्यापक असर देखने को मिला। दोपहर बाद तक शहर के सभी बाजारों में छोटे-बड़े प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रही। राष्ट्रीय सवर्ण, राष्ट्रवादी प्रताप सेना और अन्य संगठनों ने बाजार में जुलूस निकाला। बाजार बंद रहने की वजह से सुबह लोगों को रोजमर्रा के सामान को लेकर काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दोपहर बाद धीरे-धीरे दुकानें खुल गईं। किसी भी स्थिति से निपटने को लेकर शहर के प्रमुख चौराह और बाजारों में पुलिसबल की तैनाती रही। बंद को लेकर पल-पल की स्थिति पर पुलिस नजर बनाए रही। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी कानून के विरोध में समूचे देशभर में रविवार को कई सवर्ण और अन्य संगठनों द्वारा भारत बंद बुलाया गया है। बंद का शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.