सुल्तानपुर, जनवरी 29 -- भदैया, संवाददाता। यूजीसी कानून को लेकर भदैया क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शंकरपुर बेलासदा गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सहित आठ सदस्यों ने पार्टी पदों से तत्काल इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा मंडल अध्यक्ष को सौंपते हुए उसे उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचाने की मांग की गई है। भदैया विकास खंड के बेलासदा गांव के शंकरपुर निवासी शेर बहादुर सिंह, जो भाजपा में बूथ अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे, ने पार्टी द्वारा लाए गए यूजीसी एवं एससी/एसटी कानूनों का विरोध करते हुए पद से हटने का निर्णय लिया। उन्होंने इन कानूनों को समाज और जाति में विभाजन पैदा करने वाला काला कानून बताया। शेर बहादुर सिंह ने कहा कि ऐसे कानून उनके वैचारिक, सामाजिक और नैतिक सिद्धांतों के विरुद्ध हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के निर्णयों से जुड़े रहना उनके आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.