मथुरा, जनवरी 31 -- भाजपा सरकार द्वारा यूजीसी कानून लागू किए जाने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को चैतन्य विहार स्थित ठाकुर रासबिहारी मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वृंदावन नगर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं महासचिव रहे पंडित सुरेश चंद्र शर्मा एवं पूर्व मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा सहित कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सुरेशचंद्र शर्मा एवं पंडित सत्यभान शर्मा ने अपने त्यागपत्र देते हुए कहा कि वर्तमान में बीजेपी अपनी मूल विचारधारा से भटकती नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व यूजीसी के नियमों में संशोधन कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है, जिसे वे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं कर सकते। महेश भारद्वाज एवं पूर्व मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा ने यूजीसी के नए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.