हापुड़, जनवरी 29 -- यूजीसी(यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) एक्ट के विरोध में करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता गुरुवार को भाजपा के प्रीत बिहार स्थित जिला कार्यालय में काले झंडे लेकर पहुंचे। उन्होंने सवर्ण समाज के लिए यूजीसी को काला कानून बताते हुए जमकर हंगामा किया। कानून को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष युद्धीष्ठर राणा के नेतृत्व में करणी सेना व सवर्ण समाज के लोग पैदल मार्च निकालते हुए भाजपा के प्रीत बिहार स्थित जिला कार्यालय पर काले झंडे लेकर पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यालय के बाहर धरना देकर यूजीसी एक्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यूजीसी एक्ट के खिलाफ सवर्ण समाज में काफी रोष व्याप्त है। इसलिए इस कानून को वापस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.