मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- बुढ़ाना तहसीलदार महेंद्र सिंह को किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के विरोध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम दिया गया। जिसमें मांग करते हुए कहा गया कि यह विनियम सामान्य वर्ग के छात्रो के विरुद्ध दबाव व उत्पीड़न का सशक्त माध्यम बन सकता है। जिससे शिक्षण संस्थानों का शैक्षिणक व मानसिक वातावरण प्रभावित होगा। छात्रों में यह भय व्याप्त है। इस पर गम्भीरता से विचार करते हुए संसोधन किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कुशवाहा चौबीसी खाप के पूर्व अध्यक्ष ठा. घासीराम, अनिल, कृष्ण आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.