बांदा, फरवरी 5 -- बांदा। संवाददाता सवर्ण समाज की बैठक की अध्यक्षता क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष रामसिंह कछवाह ने की। यूजीसी कानून के खिलाफ सात फरवरी को ज्ञापन दिए जाने के संबंध में सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी से जीआईसी मैदान में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय चलने की बात कही गई। बताया कि वहां जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में समाज के लोगों में संकटाप्रसाद त्रिपाठी, जगतराम त्रिपाठी, रमजोर सिंह चंदेल, आशीष त्रिपाठी, जगराम शुक्ला, निर्मल तिवारी, आनंद कुमार गौतम, अभिषेक बाजपेई, धीरेंद्र पांडेय, भगवानदीन गर्ग, रामसरन सिंह कछवाह, धीरेंद्र सिंह गौर, करुणेश सिंह कछवाह, अनवर रजा, रसीद अहमद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.