हल्द्वानी, फरवरी 7 -- विरोध बैठक: - यूजीसी के विरोध में समाज के लोगों से आगे आने का आह्वान हल्द्वानी। मुख्य संवाददाता भाजपा के पूर्व दर्जाधारी प्रकाश हर्बोला के नेतृत्व में यूसीसी के विरोध में शनिवार को संकल्प बैंक्वेट हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज के लोग एकजुट देखे गए। मुख्य वक्ता प्रकाश हर्बोला ने कहा कि यह काला कानून हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा यूजीसी के माध्यम से काला कानून बनाकर केंद्र सरकार सवर्णों व उनके बच्चों पर अत्याचार करने पर उतर आई है। हर्बोला ने कहा कि यूजीसी के काले कानून को हम कतई स्वीकार नहीं करेंगे। हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि अविलम्ब इस काले कानून को वापस लिया जाए। इसे सवर्ण समाज कतई स्वीकार नहीं करता है। यदि यह कानून थोपा गया तो इसका हर संभव पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.