अंबेडकर नगर, अगस्त 30 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला इकाई की बैठक रविवार को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर में हुई। अध्यक्षता संगठन के संरक्षक डॉ राम प्रताप मिश्रा तथा संचालन राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि देश में व प्रदेश में लगातार ब्राह्मण समाज पर अत्याचार हो रहा है लेकिन सरकार मौन है। इससे हमारा समाज आहत हैं। यूजीसी जैसा कानून लाकर सरकार ने भारतीय समाज की समरसता को समाप्त करने का कुत्सित प्रयास किया है। जिसे किसी भी कीमत पर अनदेखा नहीं किया जा सकता। हमारे समाज के बच्चे लगातार दिल्ली में आंदोलनरत है।

बैठक के मुख्य मुद्दे डॉ राम प्रताप मिश्रा ने कहा कि हमारे ऋषि मुनि मनीषी जंगलों में तपस्या करके ज्ञान अर्जित करके जिस सर्वसमाज को एकजु...