औरैया, सितम्बर 9 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में बुधवार को सैकड़ों युवा शहर की सड़कों पर उतर आए। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के बैनर तले युवाओं ने मंडी गेट से सदर तहसील तक विरोध मार्च निकाला। हाथों में 'काला कानून वापस लो' और 'प्रावधानों को रद्द करो' लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधान वापस लेने के साथ आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग भी उठाई गई। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा से जुड़े युवा बुधवार को मंडी गेट पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च शुरू किया गया। जेसीज चौराहे से होते हुए प्रदर्शनकारी सदर तहसील पहुंचे। मार्च में बड़ी संख्या में युवा हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर चल रहे थे। मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल पांडे ने कहा कि य...