मेरठ, जनवरी 24 -- यूजीसी के प्रस्तावित कानून को लेकर स्वर्ण समाज में गहरा रोष है। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव कपसाड़ में स्वर्ण समाज की बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। अध्यक्षता सेवाराम शर्मा ने की। लोगों ने एक स्वर में यूजीसी के प्रस्तावित कानून का विरोध करते हुए इसे समाज और शिक्षा व्यवस्था के हितों के खिलाफ बताया। निर्णय लिया कि यदि केंद्र सरकार ने यूजीसी से संबंधित इस प्रस्तावित कानून को शीघ्र वापस नहीं लिया तो स्वर्ण समाज आंदोलन शुरू करेगा। जरूरत पड़ने पर समाज के लोग सड़कों पर उतरकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की है कि यूजीसी से जुड़े इस कानून पर गंभीरता से पुनर्विचार किया जाए और इसे तत्काल वापस लिया जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था और समाज में किसी प्रकार का असंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.