वाराणसी, जनवरी 29 -- वाराणसी। यूजीसी के नए समता बिल के खिलाफ काशी विद्यापीठ के छात्रों में गुरुवार को दूसरे दिन भी उबाल रहा। परिसर से जमकर नारेबाजी की बाद छात्र जुलूस लेकर कचहरी की तरफ निकले हैं। छात्रों ने केंद्र सरकार और यूजीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि सरकार शिक्षण संस्थानों का राजनीतिकरण कर रही है। साथ ही सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ अन्याय किया जा रहा है। छात्रों के जुलूस को लेकर मौके पर भारी फोर्स भी तैनात रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...