लखनऊ, जनवरी 29 -- यूजीसी के नये रेगुलेशन के विरोध में भाजपा के राहीमाबाद मंडल के युवा मोर्चा महामंत्री दुर्गेश प्रताप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस संबंध में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा है कि वह यूजीसी के नए नियमों से बहुत आहत हैं। पार्टी की स्थापना जिन आदर्शों और उद्देश्यों के साथ प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा की गई थी, वर्तमान निर्णय उससे भटकता हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूजीसी के नए नियमों के माध्यम से सवर्ण समाज के बच्चों और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी कारण से नैतिक आधार पर पद से इस्तीफा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.