हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सवर्ण शक्ति संगठन उत्तराखंड के जनसंवाद कार्यक्रम में रविवार को यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज का आक्रोश खुलकर सामने आया। एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे। वक्ताओं ने यूजीसी के नियमों को एकतरफा बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज ने यूजीसी के नियमों पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नया नियम सवर्ण समाज को प्रताड़ित करने वाला है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ज्ञान और शिक्षा के केंद्र हैं, उन्हें जातीय प्रताड़ना का केंद्र नहीं बनाया जा...