वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। यूजीसी के नए नियम के विरोध में सवर्ण समाज के युवा सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। डीएम पोर्टिको में पहुंचकर सरकार के विरोध में नारे भी लगाए। कहा कि यदि नियम में संशोधन नहीं हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा। अंत में डीएम के प्रतिनिधि के तौर पर एडीएम आपूर्ति को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके शिवसेना के नेता अजय चौबे सहित काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...