गोरखपुर, जनवरी 29 -- गोरखपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से जुड़े प्रस्तावित नए बिल के विरोध में गुरुवार को डीडीयू गेट के सामने अलग अलग छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र मनीष ओझा के नेतृत्व में छात्र संगठनों ने इस बिल को उच्च शिक्षा की स्वायत्तता पर हमला बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। इस बीच छात्र विवि गेट के मुख्य सड़क को जाम करने की कोशिश किए, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। हालांकि पुलिस को इसके लिए काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी। अलग अलग संगठनों के छात्र के सुबह से ही डीडीयू गेट पर प्रदर्शन के लिए आने लगे। छात्रों की संख्या बढ़ने पर प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। छात्रों का कहना है कि नए प्रावधानों से विश्वविद्यालयों की अकादमिक स्वतंत्रता कमजोर होगी और सरकार का सीधा नियंत्रण बढ़ेगा। इस बीच छात्रों ने सरकार के ख़िलाफ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.