मुरादाबाद, जनवरी 29 -- एक ओर सवर्ण समाज की ओर से यूजीसी के नए नियमों का विरोध तो दूसरी ओर समर्थन शुरू हो गया। ओबीसी, एसी एसटी संयुक्त मोर्चा ने अंबेडकर पार्क में दोपहर बाद एक बैठक कर यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग की। वर्ना आंदोलन की चेतावनी दी। इन संगठन के लोगों ने कहा कि जो नए नियम हैं उनका विरोध नहीं होना चाहिए। जाति व्यवस्था को मानने वाले लोग इनका विरोध कर रहे हैं। अखिल भारतीय अंबेडकर संघ के एमपी सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, चंदन रैदास, जयपाल सिंह, मनोज प्रजापति, मेघराज सिंह, तुंगीश यादव, कुलदीप तुरैहा, सोमवार सिंह यादव आदि ने कहा कि हम लोग नए नियमों का लागू करने के लिए संघर्ष करेंगे। जाति व्यवस्था वाले इसका विरोध कर रहे हैं हम इसे अपने आंदोलन के जरिए लागू करवा कर दम लेंगे। ओबीसी, एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा मुरादाबाद की ओर से यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.