गंगापार, मार्च 8 -- यूजीसी के नए दिशा-निर्देशों को वापस कराने की मांग को लेकर नवाबगंज क्षेत्र निवासी युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र अपने समर्थकों के साथ रविवार को दिल्ली पहुंचे। उनके साथ अधिवक्ता दिलीप मिश्र, अधिवक्ता कुलदीपक तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। रामलीला मैदान के पास प्रदर्शन की तैयारी के दौरान दिल्ली पुलिस ने संजीव कुमार मिश्र सहित कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बस से अन्य स्थान पर ले गई। इस दौरान मीडिया से बातचीत में संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि यूजीसी के नए नियम छात्रों के भविष्य के लिए उचित नहीं हैं। इन्हें वापस कराए जाने तक युवा विकास पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पार्टी हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.