उन्नाव, जनवरी 29 -- उन्नाव। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में गुरुवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरीश मिश्रा की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने कचहरी से जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मांग की है कि यूजीसी के नए नियमों पर स्थायी रूप से रोक लगनी चाहिए। यदि नियमों में सुधार आवश्यक हो तो छात्रों, शिक्षकों एवं अन्य सभी हितधारकों से व्यापक चर्चा के बाद ही संशोधन किया जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि कोई शिकायत फर्जी या निराधार पाई जाती है तो शिकायतकर्ता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, दो गुना दंड एवं मुआवजे का प्रावधान किया जाए। उन्होंने यह भी मांग उठाई कि जांच के लिए गठित समिति में 2-3 सामान्य वर्ग के प्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.