गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- गाजियाबाद, संवाददाता। यूजीसी से जुड़े कानून के विरोध में गुरुवार दोपहर महाकाली वाहिनी के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य पदाधिकारी डासना स्थित देवी मंदिर से पदयात्रा करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर इसे तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन डीएम को सौंपा। यूजीसी कानून को लेकर शहर में लगातार कई संगठन विरोध प्रदर्शन कर इसे वापस लेने की जोरदार मांग कर रहे हैं। गुरुवार को यूजीसी कानून के विरोध में डासना स्थित देवी मंदिर से महाकाली वाहिनी की राष्ट्रीय समन्वयक डॉ उदिता त्यागी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य पदाधिकारी पदयात्रा करते हुए दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला मुख्यालय पर पहुंची। हाथो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.