हरिद्वार, मार्च 13 -- यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज रविवार शाम शहर में बाइक रैली निकालेगा। आर्यनगर चौक से यह रैली शुरू होगी, जो शंकर आश्रम चौक, सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा, झंडा चौक और शंकराचार्य चौक होकर तुलसी चौक पहुंचेगी। शुक्रवार शाम सवर्ण समाज ने परशुराम घाट पर हुई बैठक में इस बाबत चर्चा की। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने कहा कि यूजीसी का नया नियम सवर्ण समाज के साथ अन्याय है। इससे सवर्ण समाज के युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि रविवार को बाइक रैली में कई साधु-संत भी शामिल होकर आशीर्वाद देंगे। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के जरिये राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार ने इस कानून को वापस नहीं लिया तो सवर्ण समाज उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष करण पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.