अल्मोड़ा, फरवरी 17 -- बाड़ेछीना में यूजीसी के नए नियमों के विरोध में मंगलवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर केंद्र सरकार और यूजीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नए अधिनियम को वापस लेने और सुधार करने की मांग की। मंगलवार को मानसखंड एकेडमी बाड़ेछीना के निदेशक पंकज सिंह पैन्यूली के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए प्रावधानों पर रोष व्यक्त किया। नए नियमों के विरोध में जुलूस भी निकाला। विरोध जताकर नए अधिनियम की आलोचना भी की और अधिनियम को शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक बताया। कहा कि यह अधिनियम न केवल शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करेगा। बल्कि समाज में जातिवाद को खत्म करने की बजाय उसे बढ़ावा देने का काम करेगा। यूजीसी के इन नए नियमों से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों के लिए उच्च शिक...