प्रयागराज, जनवरी 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ संतों में भी आक्रोश है। दंडी संन्यासियों ने बुधवार को माघ मेला क्षेत्र में रैली निकालकर इसका विरोध किया और गंगा पूजन कर सरकार से अपील की है कि सरकार इस नए नियम को वापस लिया जाए। अगर नया नियम वापस नहीं हुआ तो बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। जगद्गुरु शांडिल्य की अगुवाई में कई दंडी संन्यासी दंडीबाड़ा से निकले। इस दौरान पांटून पुल से संत गंगा तट पहुंचे और गंगा पूजन कर इस कानून को वापस लेने की मांग रखी। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था 'हमारे बच्चों को छोड़ दो'। इस कानून के लागू होने से बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। डॉ. शिव प्रसाद मिश्र ने बताया कि यह कानून बहुत ही गलत है। इसे वापस ही लेना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.