प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। यूजीसी के नए नियमों की बहाली के लिए यूजीसी एक्ट 2026 बचाओ समता आंदोलन की ओर से शुक्रवार को बैंक रोड से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च में डॉ. कमल उसरी ने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 बहाली तक संघर्ष जारी रखते हुए इसे राष्ट्रव्यापी बनाया जाएगा। प्रो. विक्रम ने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 के विरोधी जातिवादी है, जिसके खिलाफ हम लोग शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। इस मौके पर राम सिंह, आलोक अम्बेडकर, अधिवक्ता धीरेंद्र यादव, कमलेश चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता रामाधीन मौर्य, विश्वविजय, कमलेश कुमार पाल, अशोक धुरिया, एसआर मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.