कानपुर, जनवरी 28 -- चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र बुधवार को यूजीसी के नए कानून के विरोध में हाथों में काली पट्टी बांध काला झण्डा लेकर निकले और यूजीसी का पुतला फूंका। कर्पूरी छात्रावास से कंपनी बाग चौराहे तक पैदल मार्च निकाला और फिर पुतला को दहन किया। संयोजक आर्यन ठाकुर ने कहा कि यूजीसी जातिगत भेदभाव खत्म करने के लिए आया लेकिन अब यही यूजीसी छात्रों को जाति में बांटने का कार्य कर रहा है। छात्रनेता अभिजीत राय ने कहा कि अगर किसी के ऊपर झूठा आरोप लगाया गया और साबित होने में समय लगा या इस बीच कोई छात्र छात्रा डिप्रेशन में चला जाए, कोई गलत कदम उठा ले तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। छात्र नेता अनस शाहू ने कहा कि मैं ओबीसी समाज से आता हूं लेकिन इस काले कानून का विरोध करता हूं। ये यूजीसी हमें बांट नहीं सकती। छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.