बलिया, जनवरी 29 -- बलिया, संवाददाता। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर जिले में विरोध तेज हो गया है। बुधवार को जनपद के विभिन्न हिस्सों में छात्रों ने प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर नए कानून को वापस लिए जाने की मांग की। इस क्रम में टीजी कॉलेज के छात्रसंघ भवन में छात्रों और छात्रनेताओं ने बैठक कर यूजीसी के नए नियमों का विरोध किया गया। इसके बाद छात्र, समाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रदर्शन किया और कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान पूर्व छात्रसंघ महामंत्री अनुभव सिंह ने कहा कि छात्र विरोधी इस कानून के कारण छात्रों में विभाजन होगा व आपसी सौहार्द खराब होगा। जिम्मी चौबे ने कहा कि यूजीसी का नया कानून फूट डालो राज करो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.