मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। यूजीसी के खिलाफ सवर्ण समाज आर-पार की लड़ाई के मूड में है। इसको लेकर सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा 28 सितंबर को शहर में जन आक्रोश मार्च निकालेगा। मार्च की तैयारियों को लेकर शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को माड़ीपुर में इस मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस में मोर्चा के संयोजक रघुनन्दन प्रसाद सिंह 'अमर बाबू' ने समाज के लोगों से इस मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होकर एकता की मिसाल पेश करने की अपील की है।

मार्च की योजना उन्होंने बताया कि मार्च पूर्वाह्न 11:30 बजे खुदीराम बोस स्मारक से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक जाएगा। मोर्चा की ओर से राज्यपाल, सीएम, पीएम के नाम ज्ञापन डीएम के माध्यम से सौंपा जाएगा। ज्ञापन में यूजीसी से संबंधित कानून वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने और एट्रो...