यूजीसी के खिलाफ सवर्ण मोर्चा की बैठक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- मुजफ्फरपुर, वसं। सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा की 51 सदस्यीय कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को छाता चौक स्थित चित्रगुप्त सभागार में हुई। अध्यक्षता संयोजक रघुनंदन प्रसाद सिंह अमर बाबू व संचालन शशि कुमार सिंह ने किया। यूजीसी के कथित सवर्ण-विरोधी निर्णय पर नाराजगी जताई गई। सरकार से निर्णय वापस लेने व आरक्षण की आर्थिक आधार पर समीक्षा की मांग हुई। तय हुआ कि राज्यपाल को डीएम के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा और विधान परिषद चुनाव बाद आक्रोश मार्च निकलेगा। मौके पर सुरेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, परशुराम झा, मनोज श्रीवास्तव, अजीत कश्यप, मृत्युंजय दास, संजय सिंह, विश्वंभर पप्पू, गणेश सिंह, मुकेश झा, मुरारी झा, अरविंद पांडे, विपिन सही, वेद प्रकाश सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.