यूजीसी के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, रोलबैक की उठी मांग
हापुड़, सितम्बर 7 -- यूजीसी की नई व्यवस्था के विरोध में सोमवार को पिलखुवा में लोगों ने आवाज बुलंद की। रामलीला गेट पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान 'यूजीसी रोलबैक' की मांग प्रमुखता से उठाई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नई व्यवस्था को किसी भी स्थिति में जनता पर नहीं थोपा जाना चाहिए। उन्होंने इसे काला कानून बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। मनोज सिसोदिया ने कहा कि यूजीसी की यह व्यवस्था स्वीकार्य नहीं है और इसे वापस लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखते हुए सरकार से उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। इस दौरान रामलीला गेट पर कुछ समय तक लोगों की भीड़ बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.