शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- यूजीसी कानून के खिलाफ युवाओं ने विरोध जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदानंद सरोज को सौंपा। बुधवार को बाईपास ओवरब्रिज के नीचे युवा नेता जितेंद्र सिंह, शिवम सिंह एवं अवनीश सिंह सोनू के नेतृत्व में तमाम युवा एकत्र हुए। यहां से सभी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। जितेंद्र सिंह ने कहा कि यूजीसी काला कानून है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि यह सामान्य वर्ग के खिलाफ एक साजिश है। युवराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की हिटलर शाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवनीश सिंह सोनू ने कहा कि केंद्र सरकार हिंदुओं को जाति में बांटना चाह रही है। शिवम सिंह ने कहा कि यूजीसी वाला काला कानून जल्द वापस लिया जाए। इस दौरान संजू सिंह, रीना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.