हापुड़, सितम्बर 27 -- राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष युधी राणा और राष्ट्रवादी प्रताप सेना के अध्यक्ष ललित राणा के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़कों पर उतरा। प्रदर्शन में जनविरोधी नीतियों और विवादित प्रावधानों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। तत्पश्चात कार्यकर्ता धौलाना तहसील पहुंचे जहां उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

प्रदर्शन का उद्देश्य राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष युधी राणा और राष्ट्रवादी प्रताप सेना के अध्यक्ष ललित राणा के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में मांगों से पोस्टर व तख्तियां लेकर ​प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने यूजीसी रोलबैक लिखे पोस्टरों के माध्यम से उच्च शिक्षा से जुड़ी नीतियों को तत्काल वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन के नारों के साथ ...