लखनऊ, जनवरी 28 -- यूजीसी के नए नियमों को लेकर उपजे विवाद के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने समता समिति बनाने के नए नियम के प्रावधानों के विरोध को अनुचित करार दिया है। मायावती ने विरोध की स्थिति को लेकर सरकार को भी घेरा है। मायावती ने कहा कि यूजीसी द्वारा कालेज व यूनिवर्सिटी में भी इक्विटी कमेटी (समता समिति) बनाने के नए नियम के कुछ प्रावधानों को सामान्य वर्ग के जातिवादी मानसिकता के ही लोगों द्वारा इसे अपने विरुद्ध भेदभाव व षड्यंत्रकारी मानकर इसका जो विरोध किया जा रहा है, वह कतई उचित नहीं है। बसपा का यह भी मानना है कि इस प्रकार के नियमों को लागू करने से पहले अगर सभी को विश्वास में ले लिया जाता तो यह बेहतर होता और देश में सामाजिक तनाव का कारण भी नहीं बनता। इस ओर भी सरकारों व सभी संस्थानों को जरूर ध्यान देना चाहिए। कहा कि ऐसे मामलों में दलित व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.