यूजीसी का विरोध: पैदल यात्रा कर रहे करणी सेना अध्यक्ष को पुलिस ने कार से दिल्ली के लिए किया रवाना
बुलंदशहर, अगस्त 21 -- यूजीसी के विरोध में दिल्ली की ओर पैदल यात्रा कर रहे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने शुक्रवार को अगवाल फ्लाईओवर के निकट रोक लिया। पुलिस ने उनसे पैदल यात्रा आगे जारी नहीं रखने और कार से दिल्ली जाने का आग्रह किया। पुलिस के आग्रह पर वह कार में बैठकर दिल्ली की ओर रवाना हो गए। वहीं खुर्जा के अलग-अलग स्थानों पर यूजीसी का विरोध करने वाले नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। यूजीसी के विरोध को लेकर करणी सेना के अध्यक्ष डा. राज शेखावत पैदल यात्रा निकालते हुए खुर्जा पहुंचे। जिनके साथ कई लोगों ने जुड़ना शुरू कर दिया। अगवाल फ्लाइओवर के निकट पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद उनसे पैदल यात्रा नहीं करने का आग्रह किया गया। पुलिस के आग्रह को देखते हुए वह कार में सवार होकर दिल्ली की ओर रवाना हो गए। वहीं यूजीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.