यूजीसी का काला कानून वापस ले सरकार, ज्ञापन देकर की मांग
बस्ती, जुलाई 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के त्याग-पत्र के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर का आन्दोलन भले समाप्त हो गया हो, लेकिन यूजीसी का मामला छात्रों और जनता के बीच लगातार जोर पकड़ रहा है। राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा अध्यक्ष रामजी पांडेय निरंतर गांव-गांव जाकर संवाद बना रहे हैं। संगठन की मांग है कि केंद्र सरकार देश के छात्रों को जातियों, वर्गों में बांटने वाला कानून वापस ले। राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा की ओर से साऊंघाट विकास खंड के गंधरिया गजराज छितही खुर्द गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि यूजीसी के नए प्रावधानों को काला कानून करार देते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था और सामान्य वर्ग के अधिकारों के खिलाफ बताया। कहा कि इस तरह के नियम समाज में दूरियां बढ़ाने का काम कर रहे हैं, जिसका प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.