अंबेडकर नगर, मार्च 17 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। यूजीसी बिल 2026 के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने मंगलवार से कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चित कालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। धरने की अध्यक्षता आदर्श बाह्मणफाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण महासभा सेवा समिति व अन्य संगठनों ने समर्थन दिया। अनशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुएफाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार समाज को आपस में लड़ाने का कार्य कर रही है। सर्वण समाज के छात्रों के खिलाफ थोपा गया यूजीसी काला कानून को हटाने तक ब्राह्मण फाउंडेशन का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान सर्वण समाज के अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। धरने में रवीश शुक्ल एडवोकेट, राजेश कुमार त्रिपाठी, हरिओम तिवारी, गुड्डू पंडित, अर्चना तिवारी, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.