बहराइच, सितम्बर 3 -- बहराइच, संवाददाता। जातिगत आरक्षण की समीक्षा, एससी एसटी अधिनियम में सुधार, यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 की वापसी एवं राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन के संबंध में सवण आर्मी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मांगों के संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजकर कानून वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि आजादी से आज तक आरक्षण की व्यवस्था जाति के आधार पर ही चल रही है। सामान्य वर्ग में भी गरीबी और बदहाली की स्थिति है तो ऐसे में पूरे सामान्य वर्ग को आरक्षण के चलते सरकारी व्यवस्थाओं से वंचित न रखा जाए। आरक्षण जैसी व्यवस्था से सामान्य वर्ग के बहुत सारे प्रतिभाशाली प्रतिभागी वंचित रह जाते हैं, यदि आरक्षण की यह व्यवस्था समाप्त की जाएगी तो उन प्रतिभाशाली बच्चों को भी स्थान मिलेगा। यह भी पढ़ें- आरक्षण समान अवस...