बिजनौर, जनवरी 29 -- धामपुर। अति पिछड़ा वर्ग संगठन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तेजपाल सिंह सैनी एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने देश की राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम स्मृति मिश्रा को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन सौंप कर देशभर में यूजीएसी कानून बनाकर उसे तुरंत लागू करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कमजोर वर्गों के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने में छह यूनिट की बाध्यता समाप्त कर आर्थिक आधार पर कार्ड जारी करने की मांग की गई। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों व मजदूरों को पेंशन देने की मांग को भी मजबूती से रखा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में सूरजमल सैनी, राजवीर सिंह प्रजापति, डा. वीरेन्द्र सैनी, सुरेश, दयाराम, वीर सिंह, मुखराम आदि रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.