सहारनपुर, मार्च 24 -- रामपुर मनिहारान। राष्ट्रीय सर्वण समाज संघ के बैनर तले गांव जंधेड़ा समसपुर में यूजीसी अधिनियम के विरोध में सर्वण समाज की एक बैठक में सर्वण समाज के नेताओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में सर्वण समाज के वक्ताओं ने यूजीसी कानून को लेकर अपने-अपने विचार रखे। राष्ट्रीय सर्वण समाज संघ के बैनर तले आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रद्युमन शर्मा ने कहा कि यूजीसी अधिनियम से समाज के बच्चों की शिक्षा और प्रगति पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूजीसी कानून का तब तक विरोध करते रहेंगे, जब तक यह कानून सर्व समाज के हितों में नहीं हो जाता है। उन्होंने कहा कि सभी सर्वण नेता जो आज समाज के साथ नहीं खड़े हैं। उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर जिले के हर ब्लॉक में सर्वण पंचायत का आयोजन किया जायेगा। बैठक में...