आजमगढ़, फरवरी 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन के बैनर तले सोमवार को यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में लोगों ने कलक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस मौके पर दुखहरन सत्यार्थी ने कहा कि सरकार की नीतियां दलित, पिछड़ा, महिला, अल्पसंख्यक विरोधी हैं। दीवानी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सूबेदार यादव ने जातिवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। राजेश आजाद ने गीत की प्रस्तुति के साथ यूजीसी रेगुलेशन का पाठन करते हुए अपने विचार रखे। अब्दुर्रहमान अंसारी एडवोकेट ने धर्म आधारित व्यवस्था पर चिंता जताई। इस मौके पर विमला यादव एडवोकेट, सूर्यभान सरोज एडवोकेट, किसान नेता रामनयन यादव, सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केंद्र के निदेशक रामजनम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.