मेरठ, अगस्त 31 -- ​सोमवार को रोहटा रोड में राजपूत महासभा के नेतृत्व में सवर्ण जाति के लोगों ने एकजुट होकर यूजीसी बिल के विरोध में एक विशाल धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत कमिश्नर और जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। ​प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सरकार से यूजीसी कानून को तुरंत वापस लेने और देश में आरक्षण की व्यवस्था केवल आर्थिक आधार पर लागू करने की पुरजोर मांग उठाई।​भारतीय सवर्ण महासभा के अध्यक्ष मनोज चौहान कुराली ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह यूजीसी कानून देश के किसी भी वर्ग द्वारा नहीं मांगा गया है, बल्कि सरकार ने इसे अपनी तरफ से थोपने का प्रयास किया है। यह भी पढ़ें- सवर्ण समाज की रैली में शामिल होने की अपील राजपूत महासभा के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया और प्रेमपाल सिंह चौहान ने चेताव...