बदायूं, जनवरी 26 -- बिल्सी। यूजीसी कानून को लेकर रविवार को नगर में युवाओं का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। विभिन्न संगठनों से जुड़े युवाओं ने कानून के विरोध में जुलूस निकालते हुए केंद्र सरकार से इसे शीघ्र वापस लेने की मांग की। जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक संतुलन के लिए नुकसानदायक सिद्ध होगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित यूजीसी कानून से उच्च शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता प्रभावित होगी, जिससे शिक्षण व्यवस्था में असमानता और अव्यवस्था बढ़ेगी। युवाओं ने आशंका जताई कि इससे छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और शिक्षा का व्यावसायीकरण बढ़ेगा। जुलूस में बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान युवाओं शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.