सहारनपुर, सितम्बर 2 -- बड़गांव। यूजीसी कानून के विरोध में मोरा शाकंभरी गांव से रामपुर मनिहारान तक प्रस्तावित सवर्ण समाज की पैदल यात्रा को पुलिस ने गंगनहर पुल पर रोक दिया। मंदिर से करीब सौ कदम आगे बढ़ते ही पुलिस ने भीड़ को आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और सवर्ण समाज के लोगों के बीच नोकझोंक हुई। मंगलवार सुबह ठाकुरद्वारा मंदिर में सवर्ण समाज के लोग यात्रा के लिए जुटे थे। यात्रा रोकने के लिए एसडीएम रामपुर, सीओ देवबंद और बड़गांव, देवबंद व नागल थानों के प्रभारी पीएसी के साथ पहुंचे। पुलिस ने अनुमति नहीं होने का हवाला देकर यात्रा न निकालने की अपील की, लेकिन लोग रामपुर की ओर चल पड़े। यह भी पढ़ें- तिरंगा पार्क पर पुलिस ने रोका पैदल मार्च, जमकर नारेबाजी बाद में भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम ...